छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी…..रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

रायपुर, 16 अगस्त 2025। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।

आज बस्तर, नारायणपुर और कांकेर जिले में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के अन्य जिलों में बिजली गिरने एवं बादल गरजने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। शुक्रवार की रात रायपुर में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई, वहीं सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आगामी एक सप्ताह तक वर्षा का क्रम जारी रहेगा। दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है, जबकि मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

निवेदन:
आम जनता से अपील है कि मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से खुले क्षेत्रों में न निकलें तथा आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लें।

–– सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!