Aaj ka Rashifal:3 July 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

व्यवसायिक ऊर्जा प्रदान होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, आप बहुत ज्यादा इस समय प्रेम में रहेंगे। जीवनसाथी के लिए, विपरीत लिंगी संबंधों के लिए बड़ी अच्छी स्थिति आपकी रहेगी, बड़ा अच्छा अनुभव रहेगा आपका। व्यापारिक स्थिति अच्छी है और निवेश करने के लिए आप बिल्कुल तैयार हैं और निवेश करिए, लाभहोगा। लाल वस्तु पास रखना या बजरंगबली को लाल कुछ भी टीका लगाना शुभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि भाग्य इस समय बहुत काम करेगा। यात्रा का योग बनेगा और भाग्यवश कुछ काम होंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम की रिथेति बड़ी अच्छी है, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। एक शुभता की तरफ आप जा रहे हैं हर दृष्टिकोण से और नए प्रेम के लिए भी अच्छा है, पुराने प्रेम के लिए भी अच्छा है। निवेश के लिए बड़ा ही अच्छा समय कहा जाएगा, तो शुभ संकेत दिख रहा है। ताम्रपात्र दान करना आपके लिए बड़ा अच्छा रहेगा।

 

मिथुन राशि

एक दिन बस और थोड़ा बच के पार करिए। मानसिक और शारीरिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। छोटी-मोटी परेशानी या कभी थोड़ी दुर्घटना छोटा-मोटा हो सकता है, तो थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। बच के पार करिए, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम की स्थिति बड़ी अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है, बहुत अच्छी है। जीवनसाथी के साथ बहुत आप अच्छे तालमेल के साथ चल रहे हैं। निवेश के लिए बड़ा लाभप्रद समय ये कहा जाएगा और चने की दाल दान करना आपके लिए बड़ा शुभ होगा।

कर्क राशि

आनंदित जीवन है। लग्नेश आपके नक्षत्र के होकर के सप्तम भाव में बैठे हैं, तो आनंददायक जीवन गुजारेंगे आप। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, जीवनसाथी के साथ बड़ा ही सरस समय व्यतीत करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी और प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। निवेश करना आपके लिए शुभहोगा और भूमि में निवेश करना या अचल संपत्ति में निवेश करना ज्यादा लाभप्रद होगा। बजरंगबली को प्रणाम करना और उनके चरणों में लाल वस्तु कोई भी अर्पित करना आपके लिए शुभ होगा।

 

सिंह राशि-

स्वास्थ्य पर ध्यान दें, छोटी-मोटी परेशानियां आपको परेशान करेगी। मन चिंतित रहेगा, घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम को लेकर के, संतान को लेकर के मन उद्विग्न रहेगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और निवेश करने के लिए उपयुक्त समय रहेगा। डिस्टर्निंग टाइम है। हरी वस्तु, मूंग की दाल इत्यादि दान करना शुभ होगा।

 

कन्या राशि-

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, कलम से काम करने वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। लेकिन भावुकता में निर्णय लेना नुकसान करेगा। प्रेम में तू-तू मैं-में का संकेत है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, धनदायक समय है, निवेश के लिए उपयुक्त समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

तुला राशि-

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बनता है। निवेश के लिए ये उपयुक्त सब्जेक्ट होगा आपका। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। गृह कलह से बचना चाहिए। व्यापार आपका अच्छा है। मसूर की दाल दान करना या लाल कपड़ा इत्यादि दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि-

पराक्रमी बने रहेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी, अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा है। व्यापार आपका उससे भी अच्छा है। क्योंकि भाग्येश के नक्षत्र में चंद्रमा तृतीय भाव में बैठे हैं, तो ये पराक्रम आपका बड़ा रंग लाएगा। जो करेंगे, निश्चित पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। तो एक अच्छा समय है और आपको पीली वस्तु पास रखना या पीले वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ होगा।

 

धनु राशिः

सरकारी तंत्र से जुड़े रहें। पिता के आशीर्वाद मिल रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा ओवरऑल मध्यम चल रहा है। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश नहीं करना है। लेकिन धन के आगमन का समय है, उसको आप संचित रखिए। प्प्रेम संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है। बस अभी निवेश नहीं करना है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

मकर राशिः

शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति काफी बेहतर है। प्रेम संतान बहुत अच्छा है। विपरीत लिंगी संबंध बहुत अच्छे चल रहे हैं-नया रिलेशन हो, पुराना रिलेशन हो, मेरिड लाइफ हो, सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। निवेश के लिए भी थोड़ा सोच-समझा कर के करना बहुत अच्छा होगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः

चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन काल्पनिक और अज्ञात भय से परेशान रहेगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। निवेश के लिए मल सोचिएगा अभी, रुक जाइए। प्रेम संतान की स्थिति भी थोडी मध्यम है। व्यापार आपका चलता रहेगा जैसा चल रहा था। लौह निर्मित वरतु कोई भी पास रखना शुभहोगा या नीला वरत्र धारण करना शुभ होगा।

 

मीन राशिः

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। संतान का साथ होगा। प्रेम में हैं तो प्रेम लाभप्रद है इस समय। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है और निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय कहा जाएगा। तो आप शिव जी का जलाभिषेक करें, और शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!