Aaj ka Rashifal:23 September 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

विजय मिलेगा। व्यावसायिक लाभ मिलेगा। उच्च व्यावसायिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि –

भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति थोडी मध्यम रहेगी। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। व्यापार आपका चलता रहेगा अपनी गति से, कोई प्रॉब्लम नहीं है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभहोगा।

मिथुन राशि –

एक दिन और थोड़ा बच के पार करिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति भी आपकी ठीक-ठाक रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशिः

 

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, प्रेम में रहेंगे आप। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नव-प्रेम का आगमन संभव है। भाग्य साथ देगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। सारी शुभता आप में मौजूद इस समय रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करें।

सिंह राशिः

स्वास्थ्य अच्छा है। सरकारी तंत्र से जुड़े रहे हैं। धनागमन हो रहा है। शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे, लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आपका दबदबा कायम रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियाँ परेशान करेंगी। प्रेम, संतान, व्यापार फिर भी बहुत अच्छा रहेगा। थोड़ी प्रेम में दूरी संभव है, लेकिन प्रेम बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशिः

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

तुला राशिः

गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन घरेलू सुख बढ़-चढ़कर लेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति थोडी मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मल करें। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः

पराक्रम रंग लाएगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापारिक स्थिति अत्यंत शुभकारी है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि

धनागमन होगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों की संख्या बढ़ेगी। जुबान पर थोड़ा काबू रखिएगा और जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे मत लगाइएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि

शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। तेज आप में विद्यमान रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मीन राशि

आय की स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!