Aaj ka Rashifal:22 May 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि- बुद्धिमानी से काम लेंगे। थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, फिर भी आप संयमित रहेंगे। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है, संतान बहुत अच्छा है और व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य में पहले से काफी बेहतर फील कर रहे हैं आप। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- पराक्रम और सौम्यता दोनों का साथ रहेगा। व्यवसायिक बुद्धि आपकी बहुत अच्छी काम करेगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम में अपनापन और नयापन फील कर रहे हैं। संतान वाले जो हैं, संतान उनकी आज्ञा का पालन कर रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मैंने बताया बहुत अच्छा समय है और स्वास्थ्य भी पहले से काफी बेहतर है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- सौग्य हो चुके हैं और भाग्य साथ दे रहा है। प्रेम, संतान, सौम्यता, आकर्षण… सब कुछ का एक पैकेज बना हुआ है आपका। धन का आगमन होगा, कुटुंब में वृद्धि होगी और व्यवसाय पनपेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि – स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान बहुत अच्छा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय। ज़रूरत के हिसाब से वस्तुएँ जीवन में उपलब्ध होंगी। जो चाहेंगे वह होगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि – मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता होगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि – धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। नए-नए मार्ग से पैसे आएँगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे और रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि – सरकारी तंत्र से आपको लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। राजनीतिक लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक स्थल का भी यात्रा संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि- बचकर पार करें, कोई भी रिस्क ना लें। थोड़ा यह समय आपके अनुकूल नहीं है। चोट-चपेट लग सकता है, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान की स्थित्ति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!