CG BREAKING: अशोका रतन अपार्टमेंट में मौत की छलांग, डिप्रेशन में चल रहे बीटेक छात्र की दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क | रायपुर | पंडरी थाना क्षेत्र: राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रतन अपार्टमेंट में एक बीटेक छात्र द्वारा छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान गौरव जायसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच उसने अशोका रतन अपार्टमेंट के ब्लॉक नंबर-9 की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा घायल छात्र को उपचार के लिए विधानसभा क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा मृतक के मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गौरव अपने परिवार में दो बहनों और एक भाई के बीच था। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और मामले में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!