Aaj ka Rashifal:21 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि- मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी मत लीजिए। प्रेम में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बच्चों की सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। तो स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम हुआ है, मानसिक स्वास्थ्य भी मध्यम चल रहा है, प्रेम-संतान मध्यम चल रहा है। व्यापारिक स्थिति आपकी यथास्थिति बनी हुई है और निवेश के लिए उपयुक्त समय है लेकिन किसी और के सलाह के साथ। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि- शारीरिक तापमान बढ़ रहा है, उग्रता बढ़ेगी, ब्लड प्रेशर बढ़ेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में अभी फसेंगे आप इसलिए पैसे मत लगाइएगा। गृह कलह के बड़े संकेत हैं। प्रेम-संतान की स्थिति फिर भी अच्छी बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे, सरकार के नजदीक आ रहे हैं। सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं आप और निवेश आप कर सकते हैं। बस भूमि, भवन, वाहन में पैसे मत अभी लगाइएगा। इसके अलावा आप निवेश करिए, हरी वस्तु पास रखना शुभहोगा।
मिथुन राशि – नकारात्मक ऊर्जा व्यापारिक तौर पे चल रही है। कोर्ड नए व्यापार की शुरुआत मत करिए। स्वास्थ्य में नाक, कान, गला का ध्यान रखिए। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, मैरिड लाइफ काफी अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है लेकिन नए व्यापार के लिए सही नहीं है। पुराने व्यापार में भी थोड़ा सा नकारात्मक ऊर्जा है। तो सही होने के बाद भी एक-दो दिन आपको बचकर रहना है और निवेश आँख बंद कर कर करिए, कोई भी प्रॉब्लम की बात नहीं है। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं और गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। धन हानि के संकेत हैं, निवेश ना करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है, निवेश अभी वर्जित रहेगा और भाषा को संयमित रखना है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि घबराहट, बेचैनी, मानसिक-शारीरिक अवसाद बना रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी। व्यापारिक तौर पर आप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी और अभी रिश्ते में, प्रेम में द्वंद्व में रहेंगे, तो थोड़ा शांत होकर के चीजों को निपटाएं। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति खर्च की अधिकता, अज्ञात भय, काल्पनिक भय, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम इत्यादि बना रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा और निवेश भी कर सकते हैं, इन सारी परिस्थितियों के बाद भी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लेकिन लास्ट में आपको पता चलेगा आप लाभ में हैं। यात्रा कष्टप्रद होगा लेकिन लाभप्रद होगा। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार सही चलेगा और निवेश कर सकते हैं, थोड़ी सी राय-मशविरा करके। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- कोर्ट-कचहरी से बचिए। स्वास्थ्य में सीने का ध्यान रखिए। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। पैतृक संपत्ति पर ध्यान रखिए और उच्चाधिकारियों से पंगेबाजी मत करिए। प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार मध्यम रहेगा, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नए प्रेम के प्रारंभ हो जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- स्वास्थ्य की स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहेगी। जपमानित होने का भय रहेगा, तो इस बात का ध्यान रखिएगा। यात्रा मत करिए अभी। धर्म में अतिवादी ना बनें। प्रेम संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी मध्यम चली गई है। संतान को लेकर के मन थोड़ा परेशान होगा, लेकिन कोई खराबी नहीं दिखती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही हैं, निवेश के लिए उपयुक्त समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि- मकर राशि की स्थिति दिनानुदिन सुधार की तरफ है। स्वास्थ्य अच्छा हो गया है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, विवाह की तरफ जा रहा है। संतान की स्थिति मैच्योरिटी की तरफ जा रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ अच्छा है। स्वास्थ्य में एक-दो दिन, खासकर एक दिन बहुत बचके पार करिएगा, मतलब 21 तारीख को बहुत बचके पार करिएगा। वाहन धीरे चलाएं, किसी भी तरीके की कोई रिस्क ना लें। अचानक थोड़ा परेशानी बन सकती है, तो थोड़ा ध्यान रखके चलिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कुंभ राशि- स्वास्थ्य पर प्रभाव दिख रहा है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। शरीर के निचले भाग में प्रॉब्लम हो सकती है। महिला हैं, तो शरीर के निचले भाग का ध्यान रखिए, गायनेकोलॉजिकल इत्यादि पे। जीवनसाथी के साथ और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखिए। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, लेकिन खराब स्थिति में हो सकती है, तो बचिए। डेटिंग अभी रोकिए। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, कोई प्रॉब्लम नहीं है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। नए प्रेम की अभी कल्पना मत करिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप अच्छे चल रहे हैं और निवेश के लिए आप अच्छे चल रहे हैं, किसी तरीके की कोई दिक्कत की बात नहीं है। जुबान की कड़वाहट आपकी खत्म हुई है, थोड़े मृदुभाषी बनेंगे और व्यापारिक ऊर्जा आप में बढ़ी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

