Aaj ka Rashifal:18 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः
प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, डेटिंग के लिए अच्छा समय है। जीवन साधी के साथ बहुत एन्जॉय करने वाले हैं आप। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा गध्यम चल रहा है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सूर्य को जल देना शुभहोगा।
वृषभ राशिः
शत्रु एविटेव रहेंगे, डिस्टर्ब करने की कोशिश करेंगे, हालांकि कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशिः
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, लग्न का मंगल रक्तचाप बढ़ा सकता है. बुखार इत्यादि कर सकता है, शारीरिक तापमान बढ़ा सकता है। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।
कर्क राशिः
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। गृह कलह की संभावना है। प्रेम में थोड़ी दूरी चल रही है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, संतान मध्यम रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करें।
सिंह राशिः
स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। थोड़ी सी मानसिक स्थिति ऊपर-नीचे बनी रहेगी। पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम-संतान में दूरी अभी बनी रहेगी, खर्च की अधिकता रहेगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशिः
सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। पिता से थोडी दूरी दिख रही है। धन का आवक बढ़ेगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी अच्छी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
तुला राशिः
आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार हो गया, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। सिरदर्द, नेत्र पीडा बना रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, मन व्याकुल रहेगा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में माँ के चरणों में अर्पित करना शुभ होगा।
धनु राशि –
आय के नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि-
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यापारिक सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि –
भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा और आप धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम चल रही है और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि-
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान की स्थिति थोडी मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

