Aaj ka Rashifal:13 October 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

शादी-ब्याह तय हो सकता है, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृषभ राशिः

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे, गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुगों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान में दूरी रहेगी लेकिन अपनापन बना रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मिथुन राशिः

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। कलाकारों, फिल्मकारों और कवियों के लिए बहुत अच्छा समय है। प्रेम और संतान के लिए सुअवसर है, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब कुछ बहुत अद्भुत है। हरी वस्तु पास रखना और शुभ होगा।

कर्क राशिः

भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का सुअवसर मिलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, मां का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशिः

व्यापारिक सुअवसर मिलेगा। जाप नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक स्थिति अद्भुत है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशिः

धनागमन होगा। नए-नए लोगों से जुड़ेंगे। कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे। सुस्वादु भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। और जुबान आपकी इतनी मृदुभाषी रहेंगे कि जिससे बात करेंगे वह अपना हो जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

तुला राशिः

मनमोहक बने रहेंगे। लोगों को भाएंगे आप। आपका कद बढ़ेगा। सामाजिक, शारीरिक, मानसिक और प्रेम का कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः

खर्च की अधिकता थोड़ा मन को परेशान कर सकती है। लेकिन इस खर्च को सोच के संतोष भी होगा कि अच्छे, अच्छे जगह पर खर्च किए हैं। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

धनु राशिः

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, सफल यात्रा करेंगे और जैसा आपने सोचा था उसी तरह की यात्रा करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है, लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशिः

व्यापारिक सफलता मिलेगी और कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। कुछ ऐसी डील आपकी फाइनल होगी जिसका आप इंतजार कर रहे थे। सुअवसर रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ है।

 

कुंभ राशिः

भाग्य साथ देगा और यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार, संतान सब कुछ अद्भुत दिख रहा है, बड़ा अच्छा समय है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशिः

ज्ञानार्जन के लिए अच्छा समय है लेकिन शारीरिक नुकसान हो सकता है। प्रेम और संतान भी मध्यम रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!