Aaj ka Rashifal:1 July 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

व्यवसायिक सफलता मिलेगी और कोर्ट कचहरी से जुड़ेंगे आप। सफलता मिलेगी कोर्ट कचहरी में भी। पिता का साथ होगा, राजनीतिक लाभ मिलेगा। सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। स्वास्थ्य यथास्थिति शुभता के साथ चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी एक निरंतरता में है। इस समय किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम वाली बात नहीं दिखती है और यह खासकर जो समय है आपका एक तारीख, यह व्यवसायिक सफलता का है। व्यवसाय में जो कुछ भी करना चाहते हैं आप शुरू करिए और जो पुराने व्यवसाय में जो आप नवापन लाना चाहते हैं, वह कार्यरूप दीजिए, एक अच्छी स्थिति है। प्रेम में आपके एक गहरा जुड़ाव होते जा रहा है। निवेश के लिए भी एक अच्छा समय बिल्कुल है, किसी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं है, कोई नेगेटिविटी नहीं दिख रही है। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर ले रहे हैं आप। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभकारी होगा।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि जोखिम से बाहर निकल रहे हैं, स्वास्थ्य में सुधार होने जा रहा है। प्रेम की स्थिति आपकी काफी अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है, सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं। लेकिन आपकी भाषा में ड्राइनेस आ रही है, कड़क भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, इससे आपको बचना चाहिए। इससे आपकी स्थिति या संबंधों की मधुरता में कमी आएगी। बाकी निवेश आप कर सकते हैं, कोई भी प्रॉब्लम नहीं है। किसी बड़े का आशीर्वाद लेकर के निवेश करिए, आपके लिए अत्यंत शुभकारी होगा। प्रेम की स्थिति भी अच्छी बनी हुई है, लेकिन वाणी पे थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। पीली वस्तु का, जैसे चने की दाल इत्यादि का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में एक रौब-रुआब आ गया है, लेकिन प्रोगेंस मत बढ़ने दीजिएगा। जटिल व्यक्तित्व बनिए। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम होने जा रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी है, व्यापार बहुत अच्छा है। शब्द साधक बने हुए हैं, यह बने रहिए। निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय है, धनार्जन के लिए उपयुक्त समय है और मित्रों और कुटुंबों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक शुभसमय कहा जाएगा। स्वास्थ्य पे ध्यान रखिएगा, वाहन धीरे चलाइएगा। काली जी को प्रणाम करना, उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करना शुभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि का एक मजेदार समय आने वाला है, स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, नई डेटिंग शुरू हो सकती है। संतान की स्थिति बड़ी अच्छी हो, व्यापारिक स्थिति और अच्छा होने जा रहा है। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। निवेश कर सकते हैं आप, किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं। किसी केमिकल में आपका निवेश करना शुभ होगा। सफेद वरतु का दान करना और लाल वरतु अर्पित करना, सफेद वस्तु में चीनी, चावल इत्यादि का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि

शारीरिक परेशानियां भी परेशान करेंगी। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी रहेगी, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी बनी रहेगी। निवेश थोड़ा रुक जाइए और नए प्रेम की अभी शुरुआत ना करिए। पीला वस्त्र धारण करना या पीला द्रव्य धारण करना आपके लिए शुभहोगा।

 

कन्या राशि

भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा, प्रेम में तू-तू मैं मैं का संकेत है। स्वास्थ्य, खासकर मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम संतान भी मध्यम है, व्यापारिक स्थिति अच्छी है और निवेश के लिए यह उपयुक्त समय होगा। कोई भी लिक्विड में आपका.. केमिकल में या लिक्विड में निवेश करना आपके लिए उचित होगा। कोई भी लाल वस्तु का दान करना, जैसे मसूर की दाल इत्यादि दान करना शुभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि, थोड़ा गृह-कलह का संकेत है, लेकिन भूमि, भवन, वाहन में निवेश करना आपके लिए उचित रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सीने में भारीपन रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति भी थोडी मध्यम रहेगी, व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी रहेगी, अच्छा चल रहा है। मैंने कहा, जमीन-जायदाद में निवेश करना आपके लिए शुभ होगा, चने की दाल दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि। व्यावसायिक सफलता मिलेगी, पराक्रमी बने रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम कहा जाएगा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। नए प्रेम की शुरुआत हो सकती है, पुराने प्रेम में नयापन बना रहेगा, एक अच्छी स्थिति है। पीले धातु में निवेश करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशिः

स्वास्थ्य पर छोटी-मोटी परेशानियां खासकर जो शुगर के लोग हैं या यूरिन की समस्या जिनको है, उस पर उनको विशेष ध्यान देना है इन दिनों। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार अच्छा है. निवेश थोड़ा रोक दीजिए, अभी मत करिए और जुबान पर काबू रखिए। किसी भी तरीके की अचानक धन लाभ के लिए कोई बताता है तो उस पर मत निवेश करिएगा, जुआ-सट्टा-लॉटरी से अभी बचें। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा। उड़द की दाल इत्यादि या काले कपड़े इत्यादि।

मकर राशिः

मकर राशि की चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है और प्रेम विवाह की तरफ जा रहा है, संतान नौकरी-चाकरी की तरफ जा रहा है. एक शुभ स्थिति आपकी बनी हुई है। प्रेम, संतान, व्यापार और निवेश के लिए भी उचित समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभहोगा।

 

कुंभ राशिः

मन परेशान रहेगा, खर्च की अधिकता होगी, कर्ज की स्थिति आ सकती है, सर दर्द, नेत्र पीड़ा बढ़ेगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम हो चुका है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है और निवेश करना अभी उचित नहीं है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशिः

आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। प्रेम के साथ यात्रा कर सकते हैं, संतान आज्ञा का पालन करेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!