Aaj ka Rashifal: 6 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

सरस बने रहेंगे। विपरीत लिंगी संबंधों में बड़ी रुचि रहेगी इस समय। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि

थोड़ा बेहतर समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। थोडी खर्च की अधिकता फैशन इत्यादि में संभव है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मिथुन राशि

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि

 

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

सिंह राशि

भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अभी थोड़ा कमजोर बना हुआ है, प्रेम-संतान भी मध्यम है। खर्च की अधिकता है। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभहोगा।

कन्या

थोडा बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा लेकिन कोई रिस्क मत लीजिएगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

तुला राशि

सरसता बनी रहेगी, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थित्ति भी थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम संतान की स्थिति सुधार की तरफ है, व्यापार भी अच्छा रहेगा। थोड़ा सा डिस्टर्निंग टाइम कह सकते हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

 

धनु राशिः

विद्यार्थियों के लिए ठीक-ठाक समय कहा जाएगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू-मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य मध्यम है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। एक शुभता में थोड़ी अशुभता कही जा सकती है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

मकर राशिः

गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी आपका बहुत अच्छा है। बस कलह से बचें। बजरंगबली को प्रणाम करना, उन्हें लाल वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।

कुंभ राशिः

पराक्रम रंग लाएगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। शत्रुओं पर दबदबा कायम है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

 

मीन राशिः

मीन राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर चल रही है, व्यापार भी अच्छा चल रहा है। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी हो रही है, बस अभी निवेश मत करिएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!