Aaj ka Rashifal: 30 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि- मेष राशि का नवम भाव जागृत है और नवम भाव में इस समय चंद्रमा का गोचर चल रहा है जो भाग्यवश आपकी स्थिति को बहुत सुद्ध कर रहा है और यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो चुका है। प्रेम आपके कंधे से कंधा मिलाकर के जीर आपके जीवन में, करियर में साथ दे रहा है और जो लोग नए प्रेम में जाना चाहते हैं, आपके करियर या आपके फील्ड से ही पार्टनर कोई दिखाई दे रहा है जिसमें आप जाएंगे। बाकी स्थिति आपकी अच्छी है, निवेश के लिए भी आप तैयार हैं और निवेश करिए, शुभ है। पीले कलर का ग्राह्य है, मतलब कोई भी वस्त्र या कोई भी पीली वरतु अपने पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- अष्टम भाव जागृत है, तो चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। नुकसानदेह समय कहा जाएगा, स्वास्थ्य के मामले में ज्यादातर। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी काफी अच्छी है और शुभता की तरफ जा रहे हैं, परिपक्वता की तरफ जा रहे हैं, फाइनल रूप देखने जा रहे हैं अपने प्रेम को, अच्छी स्थिति है। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, थोड़ा सा निवेश के लिए अभी रुक जाइए। चने की दाल दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- एन्जॉइंग दिन, आनंददायक जीवन। स्वास्थ्य में सुधार है, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, संतान का साथ होगा, जीवनसाथी के साथ बहुत सरसता के साथ जीवन जिएंगे और निवेश करने पे लाभदिखाई पड़ रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभहोगा।

 

कर्क राशि- स्वास्थ्य परेशानी में रहेगा, शत्रु सक्रिय रहेंगे और खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकता है। निवेश के लिए उपयुक्त समय नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोडी अपोजिटर की तरह रहेगी, तो मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। कोई भी काली वस्तु का दान करना आपके लिए, जेसे उड़द की दाल इत्यादि का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

 

सिंह राशि- पढ़ने-लिखने के लिए यह उपयुक्त समय है। कोई भी नए ट्रेनिंग करना चाहते हैं, कहीं दाखिला लेना चाहते हैं, किसी पढ़ाई-लिखाई की शुरुआत करना चाहते हैं, ज़रूर करिए, शुभ समय है। बस प्रेग में भावुक बनके कोई निर्णय लेंगे तो यह नुकसान करेगा। संतान वाले हैं तो थोड़ा सा संतान को लेकर के मन परेशान रहेगा। नए प्रेम में जाने के लिए उपयुक्त समय नहीं है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है और निवेश भी आप कर सकते हैं। मूंग की दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि को कलह से बचना चाहिए, खासकर घरेलू कलह। घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। कुछ भी जमीन-जायदाद या वाहन से संबंधित खरीदारी भी संभव है। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है. खासकर भूमि, भवन, वाहन जो हमने कहा इसकी खरीदारी, इसमें निवेश करना आपके लिए फलदायी होगा। बाकी एक अच्छी स्थिति है, कलह से बचें। शनि देव को प्रणाम करना, उन्हें नीली वस्तु अर्पित करना शुभहोगा।

 

तुला राशि- व्यावसायिक ऊर्जा बढ़ी है, अपनों का साथ है। मित्र, भाई बंधु कंधा से कंधा मिलाके चल रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहा है। नए प्रेम के लिए मध्यम है, पुराने प्रेम में परिपक्वता चल रही है. थोड़ा डिस्कशन आपस में हो रहा है और क्लैरिटी आ रही है। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। मूंग की दाल दान करना और अभी नया निवेश ना करना, पुराने में ही लगे रहना उचित होगा।

 

वृश्चिक राशि- लिक्विड फंड में बढ़ोतरी हो रही है। मित्रों और अपनों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य पहले से सुधार के तरफ है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। लेकिन जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे लगाना, किसी को भी पैसा देना या निवेश करना अभी शुभ नहीं होगा।

 

धनु राशि धनु राशि का प्रथम भाव सक्रिय है और बिल्कुल शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम कहा जा सकता है, हालांकि जब लग्न में चंद्रमा आता है तो एनर्जी मिलता है, लेकिन चंद्रमा कभी भी धनु राशि में बहुत अच्छी ऊर्जा लेकर नहीं आता है क्योंकि अष्टम भाव का स्वामी है। लेकिन चंद्रमा का गुण है एनर्जी देना तो वह गुण रहेगा और ऊर्जा आपको मिलेगी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी, लेकिन कफ-कोल्ड से थोडे परेशान हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो चुकी है, व्यापार आपका अच्छा है, निवेश आप कर सकते हैं। शुभता बनी रहेगी और लाल कोई भी वस्तु अपने पास रखना और काली वस्तु का दान करना, काला कपड़ा इत्यादि का दान करना शुभ होगा।

 

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सूजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा, आर्थिक परेशानी परेशान करेगी, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय परेशान करेगा और प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो चुकी है। व्यापार अच्छा है, नए प्रेम में अभी मत जाइए और निवेश अभी मत करिए। काली जी को सफेद पुष्प चढ़ाना शुभ होगा।

 

कुंभ राशि- जाय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। निवेश के लिए बड़ा उपयुक्त समय रहेगा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, एक वंडरफुल टाइम रहेगी, यात्रा का योग बनेगा। किसी भी तरीके की कोई पीली वस्तु, पीली दाल यानी चने की दाल या पीला वस्त्र दान करना शुभ होगा।

 

मीन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यवसायिक सफलता मिलेगी, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा, व्यापार आपका बहुत अच्छा है। संतान व्यापार में शामिल हो रहे हैं, तो यह उचित समय है। पीली वस्तु पास रखना, पीले वस्त्र धारण करना, स्वर्ण की चीजें धारण करना शुभ होगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!