Aaj ka Rashifal:30 September 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

सरस बने रहेंगे, आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी दिख रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृषभ राशिः

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोडा सा व्यथित और व्यय रहेंगे। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशिः

प्रेम में रहेंगे, खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। यात्रा का योग बन रहा है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशिः

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

सिंह राशिः

भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, लाभकारी योजनाएं फलीभूत होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

 

कन्या राशिः

चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है तथा व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

तुला राशिः

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और संतान भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः

शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी होगा। स्वास्थ्य थोडा मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी तथा व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

धनु राशिः

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशिः

गृह क्लेश के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी भी संभव है। सायंकाल तक अपनी स्थिति, इस तरीके की जो है, उसको निपटा लीजिए। थोड़ा इसके बाद मध्यम समय होगा। प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा, नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं आप। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

 

मीन राशिः

धन की स्थिति मजबूत होगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संतान का साथ होगा। बस थोड़ा सा जुबान पे काबू रखिएगा और अभी निवेश मत करिएगा। दांपत्य और अपने स्वास्थ्य को बचाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!