May 17, 2024
Latest:
Uncategorizedमनोरंजन मसालालेटेस्ट अपडेट

BIG BREAKING:सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी अनुज थापन की मौत

एक्टर सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक आरोपी अनुज थापन ने बुधवार, 1 मई को पुलिस कस्टडी में सुसाइड कर ली। 32 साल के अनुज पर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को हथियार मुहैया कराने का आरोप है। अनुज ने चादर से फांसी लगा ली। उसे मुंबई के जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मुंबई पुलिस ने अनुज थापन को एक अन्य आरोपी सोनू सुभाष चंदर (37 साल) के साथ 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया था। स्पेशल मकोका जज एएम पाटिल के आदेश पर अनुज के अलावा 24 साल का विक्की गुप्ता, 21 साल का सागर पाल भी पुलिस हिरासत में है। वहीं, 37 साल के सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को चिकित्सा आधार पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

14 अप्रैल की सुबह मुंबई में बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवार युवकों ने गोलीबारी की थी। इस मामले में पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने एक्शन लेते हुए बिहारी निवासी विक्की गुप्ता ओर सागर पाल को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया था। जबकि सोनू बिश्नोई और अनुज थापन को पंजाब से पकड़ा गया।

 

अनमोल बिश्नोई नाम के शख्स ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का रिश्तेदार बताया जाता है। लॉरेंस तिहाड़ जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *