छत्तीसगढ़ स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर! दशहरा, दिवाली और सर्दियों में मिलेगी 15 दिन की छुट्टी
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों में दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए पांच-पांच दिन निर्धारित किए गए हैं।
इस तरह पूरे शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल 15 दिनों का दीर्घकालीन अवकाश मिलेगा।

यह अवकाश कार्यक्रम राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। इसके साथ ही D.Ed., B.Ed. और M.Ed. से संबंधित शिक्षण संस्थान भी इस व्यवस्था के अंतर्गत शामिल किए गए हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तीनों अवसरों पर पांच-पांच दिन का अवकाश रहेगा।

