Aaj ka Rashifal: 18 September 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि
अभी आप किसी भी तरीके के रिस्क लेने लायक नहीं हैं, थोड़ा सा सावधानी बरतिएगा। छोटी-मोटी परेशानियां या वाहन चलाते समय थोड़ा चोट-चपेट लग सकता है, तो थोड़ा ध्यानपूर्वक वाहन भी चलाइएगा। कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। शुभता बनी हुई है लेकिन एक दिन और थोड़ा बिना रिस्क के जीवन जी लीजिए। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि
आनंददायक जीवन गुजार रहे हैं, रंगीन बने हुए हैं, छुट्टी सा महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है, प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है, व्यापार भी अच्छा है। जीवनसाथी के साथ बहुत आनंदमय जीवन गुजार रहे हैं और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात बड़ी अच्छी चल रही है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्वेस तो बनी ही रहेगी। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां रहेगी। प्रेम संतान अद्भुत है, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
भावनाओं पर काबू रखिएगा, लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। प्रेम में तू तू मैं-मैं की स्थिति बन सकती है। भावुकता पर काबू रख के आगे बढ़िएगा। लाल वस्तु पास रखना, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशिः
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। गृह कलह के थोड़े संकेत हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है। प्रेम से थोड़ी दूरी चल रही है। संतान को लेकर भी मन थोडा परेशान चल रहा है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी चल रही है। हरी वस्तु का दान करना, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। निवेश कर सकते हैं।
कन्या राशिः
पराक्रम रंग लाएगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। पिता से, बड़े अधिकारियों से अनबन न रखें। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशिः
कुटुंब सुख का पूरा आनंद लेंगे। लिक्विड फंड में बढोतरी भी होगी, लेकिन निवेश अभी मत करिएगा और जुबान पर काबू रखिएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
सौम्यता बढ़ेगी, सुकुमारता बढ़ेगी, आकर्षण बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। बस मानसिक चंचलता पर काबू रखिएगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशिः
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रह सकती है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी तथा व्यापार भी अच्छा चलेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशिः
आय के नवीनतम मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। प्रेम और संतान का पूरा साथ मिलेगा तथा व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः
कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी और व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
मीन राशिः
भाग्य साथ देगा और रोजी-रोजगार में प्रगत्ति करेंगे। यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। अपने पास कोई लाल वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

