दुर्ग नया बस स्टैण्ड दुर्ग के पास मारपीट……कार में तोड़फोड़, कटर दिखाकर लूट… 24 घंटे में 4 आरोपी पुलिस के कब्जे में…..

नया बस स्टैण्ड दुर्ग के पास मारपीट, तोड़फोड़ एवं लूटपाट करने वाले 02 बालिग आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) पकड़ाए, पद्मनाभपुर पुलिस ने की वैधानिक कार्यवाही।

 

▪️ बलेनो कार में तोड़फोड़ कर कटर की नोक पर मोबाइल व नगदी लूटने वाले घटना में शामिल कुल 04 आरोपियों (02 बालिग एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक) को घटना के 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया गया।

 

▪️ घटना में प्रयुक्त अर्बानिया मिनी बस (CG07CY9600) एवं धारदार कटर किया गया जब्त।

 

▪️ लूटा गया सैमसंग मोबाइल एवं आईक्यू (IQ) मोबाइल आरोपियों के कब्जे से हुआ बरामद।

 

▪️ अपराध क्रमांक 470/2026, धारा 309(6), 296, 115(2), 351(3), 3(5) BNS के तहत की गई त्वरित वैधानिक कार्यवाही।

 

नया बस स्टैण्ड दुर्ग के पास कार में बैठे युवकों के साथ गाली-गलौज, मारपीट, कार में तोड़फोड़ एवं कटर दिखाकर मोबाइल तथा नगदी रकम लूटने के मामले में थाना पद्मनाभपुर पुलिस द्वारा त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 02 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर तथा 02 विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

प्रार्थी सूरज साहू पिता सतानंद साहू (उम्र 31 वर्ष) निवासी बोरसी पद्मनाभपुर ने थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.08.2026 को तड़के करीबन 03:00 से 03:30 बजे के बीच वह अपने साथियों (रवि साहू, राहुल साहू और राजा) के साथ अपनी बलेनो कार (क्रमांक CG11/AN/2387) में नया बस स्टैण्ड दुर्ग के पास बैठा था। इसी दौरान एक अर्बानिया मिनी बस (क्रमांक CG07CY9600) आकर कार के बगल में रुकी और बस का दरवाजा जोर से खोलने से प्रार्थी की कार में डेंट लग गया।

 

प्रार्थी के साथी रवि द्वारा संभलकर दरवाजा खोलने की बात कहने पर बस में सवार 04 आरोपियों (02 बालिग एवं 02 नाबालिग) ने विवाद करते हुए एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे रवि साहू एवं राजा को चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने धारदार कटर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा प्रार्थी का सैमसंग मोबाइल व उसके साथी का आईक्यू (IQ) मोबाइल लूट लिया। इसके पश्चात आरोपियों ने कार के कांच तोड़कर डैशबोर्ड में रखे 5,000/- रुपये नगद निकाल लिए और अपनी अर्बानिया मिनी बस में सवार होकर भाग गए।

 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 470/2026, धारा 309(6), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस (BNS), 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त सभी 04 आरोपियों को पकड़ा गया।

 

घटना स्थल

नया बस स्टैण्ड दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र, जिला दुर्ग (छ.ग.)।

 

आरोपियों का विवरण :-

गिरफ्तार बालिग आरोपी:

कोमल निषाद पिता जगदीश निषाद उम्र 32 साल साकिन कुंदरा पारा दुर्ग (छ.ग.)।

पूरन निषाद पिता पुनीत राम निषाद उम्र 19 साल साकिन कुंदरा पारा दुर्ग (छ.ग.)।

विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग):

02 विधि से संघर्षरत बालक (उम्र एवं पहचान गोपनीयता नियम के तहत संरक्षित)।

 

जब्त संपत्ति :-

01 नग सैमसंग (Samsung) मोबाइल (लूटा गया)।

01 नग आईक्यू (IQ) मोबाइल (लूटा गया)।

01 नग कटर (घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार)।

अर्बानिया मिनी बस (रजिस्ट्रेशन नंबर: CG07CY9600) (घटना में प्रयुक्त वाहन)।

 

सराहनीय कार्य :-

उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी एवं विवेचना करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर घटना में संलिप्त सभी 04 आरोपियों की गिरफ्तारी/अभिरक्षा एवं लूट की संपत्ति तथा घटना में प्रयुक्त वाहन व कटर की जब्ती करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

 

दुर्ग पुलिस की अपील :-

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, देर रात असामाजिक तत्वों के जमावड़े या अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!