भिलाई में 3 मासूमों के साथ हैवानियत! दुकान में बुलाकर करता था घिनौनी हरकत, 59 साल का आरोपी जेल भेजा गया

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित छावनी थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 59 वर्षीय दुकानदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चियों की उम्र करीब 8 से 9 वर्ष है। आरोप है कि दुकानदार बच्चियों को चॉकलेट और नड्डा देने का लालच देकर अपनी दुकान पर बुलाता था। इसी दौरान उसने बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया।

 

मामले की शिकायत सोमवार रात बच्चियों के परिजनों द्वारा छावनी थाने में की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने तीनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया है। उनके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट, बच्चियों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने बच्चियों को कितनी बार और किन परिस्थितियों में अपनी दुकान पर बुलाया था। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

छावनी सीएसपी प्रशांत कुमार पैकरा ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उनके बयान सहित अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!