छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी बंद, कहीं आपकी ट्रेन तो नहीं?
डिजिटल डेस्क: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा। 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस कुछ तारीखों पर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। ट्रेन कैंसिलेशन, रूट डायवर्जन या समय में बदलाव के कारण यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
🚆 रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें
| 🚆 ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | ❌ रद्द रहने की तारीख |
| ————— | ———————————- | —————————————————– |
| 18109/18110 | इतवारी–टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस | 25–30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12, 13 अक्टूबर |
| 18113 | टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस | 25–30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12, 13 अक्टूबर |
| 18114| बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस | 26–30 सितंबर, 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14 अक्टूबर |
| 12767 | नांदेड़–सांतरागाछी एक्सप्रेस | 28 सितंबर, 12 अक्टूबर |
| 12768| सांतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस | 30 सितंबर, 14 अक्टूबर |
| 01001 | LTT–सांतरागाछी स्पेशल | 29 सितंबर |
| 01002 | सांतरागाछी–LTT स्पेशल | 1 अक्टूबर |
| 18641| हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस | 1, 13 अक्टूबर |
| 18642 | दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस | 2, 14 अक्टूबर |
| 22843 | बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस | 9 अक्टूबर |
| 22844 | बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस | 10 अक्टूबर |
| 12812 | हटिया–LTT एक्सप्रेस | 10 अक्टूबर |
| 12811| LTT–हटिया एक्सप्रेस | 12 अक्टूबर |
| 12262 | हावड़ा–CSMT दुरंतो एक्सप्रेस | 13 अक्टूबर |
| 12261 | CSMT–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस | 14 अक्टूबर |
| 13288/13287| आरा–दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस | 1 अक्टूबर, दोनों दिशाओं में |
यात्री ध्यान दें: यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक करें। रद्दीकरण और परिचालन में बदलाव अलग-अलग तारीखों पर लागू हैं।

