बोलबम के जयघोष से गूंजा भिलाई-चरोदा, कांवड़ियों ने देवबलोदा शिव मंदिर में किया जलाभिषेक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झंडा दिखाकर कांवड़ियों को किया रवाना
भिलाई :- सावन मास के पवित्र अवसर पर भिलाई-चरौदा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो उठा, जब बोलबम के जयघोष के साथ हजारों कांवड़िए पवित्र जल लेकर देवबलोदा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर की ओर कूच किए।
प्राचीन कुॅआ में पूजा अर्चना कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांवड़ियों को झंडा दिखाकर रवाना किया। नगर निगम भिलाई-चरौदा के वार्ड क्रमांक 21 चरोदा बस्ती स्थित प्राचीन कुएं से जल लेकर भक्तों ने नंगे पांव लगभग 16 किलोमीटर की दूरी तय की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस विशाल कांवड़ यात्रा का नेतृत्व नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने किया। यात्रा में शामिल शिवभक्तों का उत्साह देखने योग्य था। इस कांवड यात्रा में महापौर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल भी कांवड़ लेकर शिव मंदिर तक नंगें पांव चलें। सड़कों पर बम भोले के जयघोष, घंटे-घड़ियालों की ध्वनि और शिव भजनों की मधुर गूंज ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
इस आयोजन की विशेषता रही भगवान शंकर की भव्य और आकर्षक झांकियां, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी रहीं। यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, एकता और समर्पण का जीवंत उदाहरण बन गई।
प्राचीन परंपराओं का निर्वहन करते हुए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दी। इस आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सभापति कृष्णा चंद्राकर, ब्लाक अध्यक्ष
श्रीकांत वर्मा ,मनोज मढ़रिया, मोहन साहू, पप्पू चंद्राकर, युवराज कश्यप, टेनेन्द्र ठाकरे,अशफाक अहमद, टिपेश साहू, मोहम्मद आमिर , डामेंद्र परगनिया, बीएन राजू, डी वेंकट, संजय यादव, संतोष तिवारी, शरद डोरा, भागी निर्मलकर, गिरजा शंकर, संदीप सिंह,हरमीक सिंह ललित साहू, विजय राठौर, हेमंत वर्मा, राकेश वर्मा, विकास कुर्रे, लक्ष्मी बंछोर, मंजू साहू, गायत्री साहू, संतोषी निषाद, दीप्ति वर्मा, मनोज डहरिया, देवकुमारी, एम जॉनी, मनीष वर्मा, अभिषेक वर्मा, शरद यादव, बहल साहू , विनोद निषाद, आशिष वर्मा, भूपेंद्र वर्मा,डी वेंकट, नरेंद्र वर्मा ईश्वर साहू, धर्मेन्द्र कोसरे, डे साहब वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता और श्रद्धालु सक्रिय रहे। इस दौरान पंचशील नगर चरोदा में आशीष बंजारी के द्वारा कांवरियों पर फूलों की वर्षा कर फलाहार बांटा गया। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी रास्ते में कावंरियों का स्वागत व फल वितरण किया गया। देवबलोदा महादेव मंदिर में कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हुआ। यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक बनकर उभरा।

