“शांति का टापू” छत्तीसगढ़ भाजपा राज में बना अपराध और नशे का गढ़ : राहुल शर्मा
शांति का टापू” छत्तीसगढ़ भाजपा राज में बना अपराध और नशे का गढ़ : राहुल शर्मा
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महामंत्री राहुल शर्मा ने कहा की जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से प्रदेश की जनता के ऊपर कहर ढा रही है।
कभी छत्तीसगढ़ की पहचान “शांति का टापू” के रूप थी। यहां के लोग हरेली, तीजा, दीवाली, दशहरा जैसे और भी त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनाते थे। महिलाएं रात में भी बेफिक्र होकर निकलती थीं।लेकिन आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के ढाई साल बाद वही छत्तीसगढ़ में अपराध, नशा और माफियाराज का गढ़ बन चुका है।
भाजपा सरकार की नाकामी के बड़े बड़े प्रमाण हैं।
स्कूल-कॉलेज के दो सौ से तीन सौ मीटर के दायरे में भी ड्रग्स,गांजा, स्मैक और अवैध शराब आसानी से मिल रही है। पुलिस की नाक के नीचे नशे के अड्डे चल रहे हैं। नतीजा हजारों युवा नशे की लत में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।
NCRB के आंकड़े चीख-चीख कर बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में 200% तक बढ़ोतरी हुई है। व्यापारी, किसान और आम नागरिक कोई भी सुरक्षित नहीं है।
आज त्योहारों में भी चोरी, गुंडागर्दी और नशे में धुत होकर मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं।
राहुल शर्मा नेगृहमंत्री जी बताएं कि नशा माफिया को किसका संरक्षण है तीन साल में कानून व्यवस्था को सुधारने के बजाय बर्बाद क्यों किया गया
नशा माफिया और उनके आकाओं पर NSA/रासुका के तहत कार्रवाई हो हर जिले में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाई जाए
त्योहारों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए
छत्तीसगढ़ को वापस “शांति का टापू” बनाया जाए।

