दुर्ग के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका!…..BCCI तक पहुंचने का सुनहरा मौका! दुर्ग में अंडर-14 और अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल 8 अगस्त से शुरू

छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड के कैलेंडर-अनुशार, दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दुर्ग के पं रविशंकर स्टेडियम में खिलाडियों का चयन सत्र 2026 के वर्ग अंडर-14 एवं अंडर-16 के खिलाडियों का फिजिकल ट्रायल दिनांक 08 अगस्त 2025 को दोपहर 2:30 से लिया जायेगा | अंडर-14 एवं अंडर-16 के खिलाडियों का बैटिंग, बोलिंग, विकेट कीपिंग एवं फील्डिंग का ट्रायल दिनांक 09 अगस्त 2025 को सुबह 9:30 से लिया जायेगा | चयनित खिलाड़ी क्रिकेट बोर्ड- बीसीसीआई, सीएससीएस एवं डीडीसीए के डिस्ट्रिक्ट कैंप तथा सिलेक्शन मैच में शिरकत करेंगें |
पंजीयन ट्रायल हेतु आवश्यक योग्यता – रजिस्ट्रेशन फॉर्म, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्कूल मार्क शीट – छत्तीसगढ़ में जन्मे खिलाड़ीयों को पिछले 5 वर्ष की फोटो कॉपी अथवा पिछले 10 वर्ष की मार्कशीट की फोटो कॉपी जमा करना अनिवार्य होगा । अहर्ताएं ट्रायल्स में भाग लेने हेतू – अंडर-14 खिलाडियों का कट ऑफ़ डेट – 01 सितंबर 2012 से 30 अगस्त 2014 के ख़िलाड़ी भाग ले सकतें है | तथा अंडर-16 खिलाडियों का कट ऑफ़ डेट – 01 सितंबर 2011 से 30 अगस्त 2013 के ख़िलाड़ी भाग ले सकतें है | पंजीयन हेतु रु 500 शुल्क निर्धारित किया गया है । पंजीयन के समय सत्यापन हेतु समस्त मूल दस्तावेज लाना भी अनिवार्य होगा। क्रिकेट गणवेश तथा किट के साथ ट्रायल में समय पूर्व भाग लें l
श्रीमान महोदय जी से निवेदन है की अख़बार में प्रकाशित कर सभी खिलाडियों एवं एसोसिएशन को अनुग्रहित करने की कृपा करेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!