दुर्ग में गणेश उत्सव से पहले हिन्दू युवा मंच का अल्टीमेटम, AI और कार्टून प्रतिमाओं पर रोक लगाने की मांग
डिजिटल डेस्क | दुर्ग, 03 अगस्त। आगामी गणेश उत्सव को शास्त्रसम्मत एवं पारंपरिक स्वरूप में मनाए जाने की मांग को लेकर हिन्दू युवा मंच, दुर्ग ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से जिले में भगवान श्री गणेश जी की केवल शास्त्रसम्मत एवं पारंपरिक प्रतिमाओं के निर्माण, विक्रय एवं स्थापना सुनिश्चित कराने तथा धार्मिक गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई।
हिन्दू युवा मंच ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान समय में कुछ स्थानों पर भगवान श्री गणेश जी की AI-निर्मित, कार्टून, फिल्मी एवं अन्य विकृत स्वरूप की प्रतिमाओं का निर्माण और स्थापना की जा रही है, जिससे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएँ आहत होती हैं। संगठन ने प्रशासन से ऐसे स्वरूपों पर रोक लगाने तथा उल्लंघन करने वाले मूर्तिकारों, व्यक्तियों अथवा समितियों के विरुद्ध प्रचलित नियमों के अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
ज्ञापन में प्रशासन से यह भी अनुरोध किया गया कि जिले के सभी मूर्तिकारों एवं गणेश उत्सव समितियों को केवल शास्त्रसम्मत एवं पारंपरिक प्रतिमाओं के निर्माण एवं स्थापना के निर्देश दिए जाएँ। साथ ही प्रतिमा विसर्जन शास्त्रसम्मत शुभ मुहूर्त में यथासंभव दिन के समय कराने तथा गणेश जी के स्वागत एवं विसर्जन के दौरान केवल भक्ति, शास्त्रसम्मत एवं राष्ट्रभक्ति से संबंधित गीतों के प्रसारण की अनुमति दी जाए तथा अश्लील, अभद्र एवं बॉलीवुड गीतों के प्रसारण पर रोक लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ।
हिन्दू युवा मंच के प्रदेश संयोजक गोविंद राज नायडू, महामंत्री राजेश शर्मा एवं अध्यक्ष श्री कुमार नायर के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम कार्यक्रम प्रभारी राजा देवांगन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अजय ठाकुर, वीरेंद्र सिंह राजपूत, अमित पुरोहित, अमित सिंह, अमिताभ वर्मा, आलोक खापर्डे, आशुतोष तिवारी, अंश सोनी (मोंटी), इशांत डहरवाल, अरुण अग्रवाल, अंकित दुबे, अर्पित बरनवाल, आयुष देशमुख, कमल रणदीवे, कृष्णा चौहान, गजेंद्र साहू, गोपाल यादव, जय देवांगन, जय राजपूत, दीपक चंद्राकर, दीपक राजपूत, दिनेश मिश्रा, दुर्गेश लोधी, धर्मेंद्र वर्मा, नीलू सगरवंशी, निरंजन राजपूत, नीरज देवांगन, निखिल शर्मा, पंकज भारती, बंटी उपरिकर, बलवंत सिंह राजपूत, भीम जैन, भूपेंद्र वर्मा, भावेश अग्रवाल, मनोज ठाकरे, मनीष शर्मा, राज गुप्ता, राज कुमार चेलक, राजीव/रवि देशमुख, रॉकी मोहनानी, रोशन चेलक, राहुल जैन, राहुल सिंह, राहुल सोनकर, विकी/विक्की सिंह, विमल राज पुरोहित, विश्वमूर्ति तिवारी, शिबू सोनी, सावन श्रीवास्तव, संजय सिंह सेंगर, संतोष मिश्रा, समर साहू, सुरेंद्र जैन, सुरेंद्र राजपूत, सुमित निर्मलकर, सोनू शर्मा, सोमेश दास, हरि जगबेड़ा सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी हिन्दू युवा मंच के संपर्क प्रमुख प्रिंस तिवारी द्वारा प्रदान की गई।

