दुर्ग भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी चैनसुख भट्टड़ का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डिजिटल डेस्क | दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व महामंत्री, किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री चैनसुख भट्टड़ का बुधवार, 1 जुलाई 2026 की प्रातः दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

श्री भट्टड़ अपने सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के हर वर्ग के लोगों से आत्मीय जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। वे लंबे समय से सामाजिक एवं व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे और अपने कार्यों से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।

 

उनकी अंतिम यात्रा बुधवार, 1 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे गांधी चौक स्थित निज निवास से प्रारंभ होकर शिवनाथ नदी मुक्तिधाम, दुर्ग  के लिए प्रस्थान करेगी।

 

शोक संतप्त भट्टड़ परिवार ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिचितों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!