Aaj ka Rashifal:28 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि- परिस्थितियां अभी प्रतिकूल बनी हुई हैं, स्वास्थ्य के मामले में ज्यादातर। कोई भी रिस्क नहीं लेना है इस समय। रक्त से संबंधित और नर्व से संबंधित परेशानी आपको संभव है। प्रेम की स्थिति में बहुत अच्छी स्थिति आपकी बनी हुई है और प्रेम आपको पराक्रमी बना रहा है। प्रेम आपको दैनिक जीवन में या करियर में अग्रसर कर रहा है और लाभान्वित करा रहा है। पुराना प्रेम, नया प्रेम सब कुछ बहुत अच्छा है। नए प्रेम में आप जा सकते हैं, यह एक अच्छा समय होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। रुपए पैसे के मामले में थोड़ा रिस्क नहीं लेना चाहिए, अभी निवेश थोड़ा रुक जाइए। मसूर की दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा।
वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। एक अच्छे बड़े रंगीन जीवन जिएंगे। नौकरी चाकरी की भी स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश के लिए भी नया कुछ आप सोच सकते हैं और निवेश आप जरूर करें, आपको लाभ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है, सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा है. बड़ा आनंददायक जीवन गुजार रहे हैं आप। बजरंगबली को प्रणाम करना और कोई भी लाल मिठाई गरीबों में वितरित करना आपके लिए शुभ होगा।
मिथुन राशि – डिस्टबिंग टाइम कहा जाएगा। छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेगी। कुछ लोग अपोज करेंगे आपका, जो एक अपोजिटर की भूमिका में आ जाएंगे। हो सकता है आप ऐसा ना सोचे होंगे कि यह भी अपोज कर सकते हैं, ऐसा संभव है। डिस्टबिंग टाइम कहा जाएगा। स्वास्थ्य में दैनिक जीवन में, उधर प्रेम संतान की बात करें तो बड़ी अच्छी स्थिति है। प्रेम में ऑप्शन आपको डिस्टर्ब करेगा, तो अगर आप नए प्रेम में जाना चाह रहे हैं और अवसर मिला हुआ है, अवसर मिलता हुआ दिख भी रहा है, तो आप पूरे टटोल लीजिए, सारे ऑप्शन पर ध्यान दे दीजिए, कंफ्यूज हैं थोड़ा सा, या तो थोड़ा रुक जाइए। पुराना प्रेम परिपक्व हो रहा है, जीवन में आप आगे बढ़ रहे हैं। निवेश के लिए भी उपयुक्त समय कहा जाएगा। एक शुभ समय है लेकिन थोड़ा डिस्टबिंग है। चने की दाल दान करना आपको आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशि कर्क राशि को भावुकता पर नियंत्रण रखना पड़ेगा और महत्वपूर्ण निर्णय भी मत लीजिए। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। शारीरिक करीब-करीब ठीक है। प्रेम संतान भी थोड़ा मध्यम बना हुआ है। व्यापार आपका अच्छा बना हुआ है। निवेश एक दिन रुक जाइए और बजरंगबली के चरणों में कोई भी लाल पुष्प पुष्प वा लाल कोई भी चीज उनको चढ़ाना आपके लिए शुभ होगा।
सिंह राशि- सिंह राशि को थोड़ा गृह कलह का सामना करना पड़ सकता है। सीने में विकार भी संभव है। प्रेम संतान से थोड़ी दूरी बनी हुई है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। ऊपर नीचे थोड़ा खट्टा-मीठा समय चल रहा है, लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा। प्रेम में दूरी है, लेकिन प्रेम है, में बार-बार कहते आ रहा हूँ। संतान में दूरी है. लेकिन संतान आपकी आज्ञा का पालन कर रहा है। और निवेश करिए आप, शुभ समय है। मसूर की दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा।
कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है, और व्यापार उससे भी अच्छा है। निवेश करिए, शुभ समय है। काली जी को प्रणाम करें और कोई भी सफेद वस्तु, लेकिन दूध नहीं, दही इत्यादि, दही-चीनी इत्यादि का दान करिए, शुभ रहेगा।
तुला राशि- तुला राशि की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ अच्छा है लेकिन धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश नहीं करना है। और प्रेम में, नए प्रेम में अभी नहीं जाना है। बाकी सारी स्थिति आपकी अच्छी है। मसूर की दाल दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- सितारों की तरह चमक रहे हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। जो चाह रहे हैं, वो हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान का साथ है, व्यापार अच्छा है। निवेश जरूर करें, और नीली वस्तु का दान करना, जैसे कोई भी नीला कपड़ा इत्यादि का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
धनु राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है और धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश अभी वर्जित रहेगा। सर दर्द, नेत्र पीडा बनने का, होने का दिख रहा है। प्रेम संतान भी थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक स्थिति कुल मिलाकर सही चलेगा। डिस्टर्निंग टाइम है थोड़ा बच के पार करिए। बजरंग बली को प्रणाम करना और हरी वस्तु का दान करना जैसे मूंग की दाल इत्यादि का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। निवेश के लिए उचित समय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत बढ़िया है। मसूर की दाल दान करना या लाल कपड़ा दान करना, लाल मिठाई दान कर, लाल कलर का कुछ भी आप दान करें, आपके लिए शुभ होगा।
कुंभ राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ा मध्यम चला गया है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। नए प्रेम के लिए सूटेबल टाइम नहीं है, पुराने प्रेम को बचा के लेके चलिए। गणेश जी को प्रणाम करना और उन्हें दूर्वा घास चढ़ाना आपके लिए शुभ होगा।
मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। निवेश करिए, शुभ समय है। दही दान करना आपके लिए या कुछ भी थोड़ी खट्टी चीज जो सफेद हो, दान करना आपके लिए शुभ होगा।

