Aaj ka Rashifal:25 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

विपरीत लिंगी संबंध परवान चढ़ेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छी स्थिति बनी रहेगी, रंगीनीयत बनी रहेगी। मेल-मिलाप और क्लोजनेस बढ़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, चाहे वो नया प्रेम हो चाहे पुराना प्रेम हो। लेकिन इस समय आपको जुबान पर थोड़ा सा ध्यान रखना पड़ेगा, कठोर भाषा का प्रयोग से बचना पड़ेगा। निवेश आप आराम से करें, यह एक शुभ समय है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

वृषभ राशि

 

वृषभ राशि की स्वास्थ्य में थोड़ी ऊपर-नीचे चीजें बनी हुई हैं। वो लगातार चल रही है, छोटी-मोटी परेशानी बनी हुई है। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्छे चल रहे हैं। शत्रु इस समय एक्टिव रहेंगे और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन कर नहीं पाएंगे। प्रेम बहुत अच्छा। और निवेश के लिए यह एक उपयुक्त समय होगा, आप आराम से करें। छोटी-मोटी राय किसी से लेना उचित होगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

 

मिथुन राशि

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम के लिए अच्छा रहेगा, संतान के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन फिर भी भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान, व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय है। इसका सबसे अच्छा पार्ट है कौटुम्बिक सुख और धन का बढ़ना, और निवेश के लिए उपयुक्त समय। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि

स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन थोड़ा नर्व से संबंधित या स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से और बेहतर कही जाएगी। बस क्रोथ पर थोड़ा काबू रखना पड़ेगा। गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन, वाहन में पैसे लगाना आपके लिए उचित होगा। तो कुल मिलाकर के शुभता बरकरार है, थोड़ा कलह से आपको बचना चाहिए। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

सिंह राशि

व्यवसायिक ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है और निवेश करने के लिए यह उचित समय कहा जाएगा, किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

कन्या राशि

धनार्जन होगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन पहले से लगाया गया जो धन है या व्यवसाय है उससे धन आएगा, या किसी को रुपए-पैसे दिए हैं तो वहां से आएगा। नया लेन-देन ना करें और निवेश भी अभी ना करें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है और प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभसमय है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि

 

आप नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार आपका अच्छा है। निवेश के लिए यह थोड़ा रुकने वाला समय कहा जाएगा। बाकी जो आपके पुराने फंड हैं, उसमें बढ़ोतरी हो रही है और यदि किसी पुराने फंड में रिफिल करना है, तो वो आप कर सकते हैं। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि

 

चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, जिससे मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति और निवेश में घाटा इत्यादि बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

धनु राशिः

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार अच्छा है। नए प्रेम के लिए यह शुभ समय है, आप आगे बढ़ सकते हैं, यात्रा का योग बनेगा। और निवेश आप बहुत आराम से करिए, अच्छा समय है, लाल वस्तु पास रखना शुभहोगा।

 

मकर राशिः

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम-संतान का साथ होगा, नव-प्रेम का आगमन संभव है, जीवनसाथी से प्रेम पनपेगा। और पुराना प्रेम जीवन में शामिल होने की तैयारी कर रहा है, एक शुभसमय है, निवेश आप आराम से करें, शुभ समय है। काली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः

यात्रा का योग बन रहा है, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो गई है, व्यापार आपका अच्छा है। भाग्यवश आपके काम बन सकते हैं। किसी भी तरीके की केमिकल में इन्वेस्ट करना आपके लिए शुभ होगा।

मीन राशिः

थोड़ा रुक के पार करें, कोई रिस्क ना लें, शारीरिक स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है, प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। और निवेश करने के लिए उपयुक्त समय है इतनी सारी विषम परिस्थितियों में भी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!