71 दिनों तक चली प्याऊ सेवा का हुआ सफल समापन, हजारों राहगीरों को मिली शीतल जल सेवा

दुर्ग।भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा के संकल्प को साकार करते हुए श्री सत्य साईं सेवा समिति, दुर्ग द्वारा संचालित प्याऊ सेवा का 71 दिनों तक सफल संचालन किया गया। समिति ने 12 अप्रैल 2026 से 21 जून 2026 तक लगातार पुराना बस स्टैंड, मध्यानी ऑटो के पास राहगीरों, यात्रियों एवं आमजन को निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया।

 

समिति का यह सेवा कार्य “मानव सेवा ही माधव सेवा” के सिद्धांत को चरितार्थ करने का उत्कृष्ट उदाहरण बना। भीषण गर्मी के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों ने इस प्याऊ सेवा का लाभ उठाया और समिति के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।

 

इस सेवा अभियान का संयोजन श्री गौरव ठाकुर ने किया, जबकि सेवा दल प्रभारी श्री देवकुमार साहू के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण और सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

 

समिति के संरक्षकों एवं सभी सदस्यों ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सहयोग और समर्पण से 71 दिनों तक बिना किसी बाधा के यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहा।

 

समिति ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी संरक्षकों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

समिति संयोजक -श्री गौरव ठाकुर , सेवा दल प्रभारी – श्री देवकुमार साहू

समिति के संरक्षक -श्री दिलीप ठाकुर,वी श्री निवास राव,यमला साहू,बी पी पांडेय, अनिल जोशी, विश्व कुमार तिवारी, हरिश्चन्द्र ठाकुर, दुर्गेश नंदिनी ठाकुर, मीना पांडेय, गायत्री ठाकुर,आई एल साहू, चन्द्रकला जोशी, इन्द्राणी मिश्रा,के आर मुदलियार, मंजू तिवारी,आर के तिवारी ,आर एच पी राव

सदस्य-सौरभ पांडेय,नवीन त्रिपाठी,वी अन्नपूर्णा राव,कु पूजा साहू, पल्लवी देशपांडे, राजकुमार साहू, मनोज साहू, सुखचंद साहू, पदुमलाल निषाद, मालती साहू, पुष्पा साहू, कांति सागरवंशी,अजय सोनी, रंगदमन राजपूत ,मीरा राजपूत,शुभम सिंह राजपूत,सोनम साहू, राजेन्द्र मरकाम, मनीष श्रीवास्तव, सरस्वती साहू, राजेन्द्र साहू, नंदकुमार साहू, मंजू राजपूत, रानी मरकाम, अरविंद राव,संजय गणवीर,राजू सोनी, विजय सोनी, कनकलता कटरे, महेश कुम्भकार, इन्द्राणी अग्रवाल, साईं कृष्णा, कु सृष्टि तिवारी,एस एन जोशी,अन्नु देशमुख, गोपाल सेन, कन्हैया सिन्हा,तिरवेण साहू, त्रिलोक साहू,वी सुहासिनी , शत्रुघन सेन, दामिनी साहू ने प्याऊ में विशेष सहयोग प्रदान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!