CG BREAKING: स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले…..
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राचार्यों सहित कुल 28 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों एवं संस्थानों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य विभागीय कार्यों में दक्षता बढ़ाना, शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।
स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग में एक साथ बड़ी संख्या में हुए इन तबादलों को महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। विभागीय स्तर पर इससे कार्यप्रणाली में सुधार और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।


