कल होगी साय कैबिनेट की बड़ी बैठक! क्या होगा बड़ा फैसला?….क्या छत्तीसगढ़ को मिलेंगी नई सौगातें?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 8 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

 

रायपुर, 07 जुलाई 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक बुधवार, 08 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी।

 

बैठक में राज्यहित एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। हालांकि, बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

 

कैबिनेट बैठक के निर्णयों पर प्रदेशभर की नजर रहेगी, क्योंकि इसमें विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर फैसला लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

 

बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी राज्य सरकार की ओर से जारी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!