दुर्ग ब्रेकिंग: ग्राम सुरडुंग में उल्लासपूर्ण विजयदशमी पर्व का आयोजन

 

ग्राम सुरडुंग में प्रतिवर्ष अनुसार विजयदशमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल, विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विभाग सह कार्यवाह दिलेश्वर उमरे जी विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रमुख तेजस्वी सिंह ठाकुर ने की।

इस अवसर पर यशवंत सिंह, विजेंद्र सिंह, शशांक सिंह, दिलेश्वर उमरे, अरविंदर खुराना, जागेश्वर सोनी, जितेंद्र यादव, सीताराम वर्मा, अलख साहू, डामन वर्मा, हुमेंद्र हिरवानी, नंदलाल वर्मा, रेवा देवांगन, अक्षय ठाकुर सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। रामलीला का

मंचन ग्राम बोरसी से आए मंडली द्वारा किया गया। रावण निर्माण कैलाश सेन, युगांत सेन, शंकर सेन, शंभू सेन, शिवकुमार द्वारा किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने विजयदशमी पर्व की बधाई देते हुए सभी को सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी। ग्राम उत्सव समिति के विक्रम प्रताप सिंह व आकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में टीकम निषाद, विशाल सिंह, कुंदन बंजारे, सीमांत निर्मलकर, हिमाचल सिंह, राहुल पाल, आशीष सिंह, राजेश यादव, नटवर वर्मा, उत्तम देवांगन, योगेश वर्मा आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!