दुर्ग के साइंस कॉलेज में इतिहास विभाग में दस दिवसीय लौह शिल्प कार्यशाला का शुभारंभ…..
इतिहास विभाग द्वारा दस दिवसीय लौह शिल्प कार्यशाला का आयोजन
शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप सटिर्फिकेट कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों में कौशल विकास एवं स्वरोजगार के लिये प्रेरित करने हेतु दिनांक 6 अक्टूबर 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक दस दिवसीय लौह-शिल्प प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन इतिहास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

उक्त कार्यशाला में कोण्डागांव के सुप्रसिध्द कलाकारों द्वारा विद्यार्थियों को लौह शिल्प कला की बारीरिकों से परिचित कराया जायेगा। कार्यशाला का उददेश्य विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की प्राचीन आदिवासी कला जो विश्व में अपना स्थान रखती है, से परिचित कराना एवं संवर्धन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ स्वरोजगार के लिये प्रेरित करना है।

दस दिवसीय कार्यशाला में कुल 50 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के परम्परागत लौह-शिल्प की अद्भुत कलाकृतियों का निर्माण करेंगे।


