सूर्य ग्रहण: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए कब से कब तक लगेगा और कहा दिखेगा

21 सितंबर 2025 (रविवार) को लगने वाला यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य का केवल एक हिस्सा ढक देगा और कुछ जगहों पर आसमान में अर्धचंद्राकार सूर्य दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से साफ नजर आएगा। अलग-अलग टाइम ज़ोन की वजह से कुछ देशों में यह 22 सितंबर की सुबह तक भी देखा जाएगा

सनातन शास्त्रों में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या पर लगने जा रहा है। सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए।

भारतीय समयानुसार रात 10:59 बजे शुरू होगा। और 22 सितंबर की रात 1 बजकर 11 बजे यह अपने पीक पर होगा। ग्रहण 3 बजकर 32 बजे समाप्त हो जाएगा।

सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल की शुरुआत होती है। इस अवधि के दौरान पूजा-पाठ, शुभ और मांगलिक काम करने की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि सूतक काल के दौरान प्रभु के नाम का जप करें। इसके अलावा भोजन का सेवन न करें। सूर्य ग्रहण के समापन के साथ ही सूतक काल खत्म होता है। इसके बाद स्नान करने के बाद घर और मंदिर की साफ-सफाई करें। गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। विशेष चीजों का दान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!