CG BREAKING: नवरात्रि यात्रा को सरल बनाने के लिए डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थाई ट्रेनों का ठहराव

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्र पर्व दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। श्रद्धालु यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही रेलवे ने 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पांच ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा स्पेशल ट्रेन एवं कुछ ट्रेनों के विस्तार की सुविधा भी दी जा रही है। जिन ट्रेनों के अस्थाई ठहराव का निर्णय लिया गया है

नवरात्र के दौरान ही गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू का रायपुर तक विस्तार किया गया है। यह शाम 5.15 बजे रायपुर से रवाना होगी। 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू रात रायपुर रात 10.40 बजे आएगी। इसी तरह रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू का गोंदिया तक विस्तार किया गया है। मेमू 68729 रात 11.40 बजे डोंगरगढ़ से रवाना होकर 1.20 गोंदिया पहुंचेगी। 68730 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू 1.45 गोंदिया से रवाना होकर 3.20 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच मेमू स्पेशल चलाएगा। यह मेमू 06886 डोंगरगढ-दुर्ग 1 बजे डोंगरगढ़ से निकलेगी, जो कि 1.05 जतकनहार, 1.11 मुसरा, 1.19 बकल, 1.30 राजनांदगांव, 1.40 परमलकसा, 1.50 मुरहीपार, 1.57 रसमरा, 2.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसी प्रकार 06885 दुर्ग- डोंगरगढ़ मेमू दुर्ग से 2.40 बजे निकलेगी, जो कि 2.45 रसमरा, 2.53 मुरहीपार, 3.01 परमलकसा, 3.09 राजनांदगांव, 3.19 बकल, 3.28 मुसरा, 3.35 जतकनहार और 4 ब

गाड़ी 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस।

गाड़ी 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस।

गाड़ी 12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस।

गाड़ी 12849/12850 बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस।

गाड़ी 12771/12772 रायपुर-सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!