स्कूल शिक्षा विभाग की सख्ती: दुर्ग संभाग के जेडी हेमंत उपाध्याय निलंबित

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक (जेडी) श्री हेमंत उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के आरोप पाए गए हैं।


यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के उल्लंघन के चलते की गई है।

▪️ निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया गया।
▪️ श्री हेमंत उपाध्याय को डीपीआई (निदेशक, लोक शिक्षण संचालनालय) में अटैच किया गया।
▪️ दुर्ग संभाग का अतिरिक्त कार्यभार डिप्टी डायरेक्टर आरएल ठाकुर को सौंपा गया है।
▪️ यह शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की पहली बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।
▪️ श्री हेमंत उपाध्याय ने कार्यभार ज्वाइन किए केवल 22 दिन ही हुए थे।

पूर्व में सहायक शिक्षकों के प्रमोशन और ट्रांसफर मामले में भी मनमानी के आरोप लग चुके हैं, जिसके चलते उन्हें पहले भी निलंबित किया गया था।

 सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि शिक्षा क्षेत्र में अनुशासन, ईमानदारी और पारदर्शिता बनी रहे। गलत कार्यवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!