CG BREAKING: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग

डिजिटल डेस्क |रायपुर: राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही लूट, छीना-झपटी और चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच सोमवार सुबह हुई एक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश उनके पास पहुंचा और उनके हाथ में रखा मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। घटना के समय कौशिक अकेले थे।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah रायपुर दौरे पर हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार समीक्षा बैठकें चल रही हैं। घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!