Aaj ka Rashifal:18 May 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

धन की कमी महसूस करेंगे, यद्यपि कि धन का आवक बढ़ेगा क्योंकि आप निवेश के मूड में आ जाएंगे। निवेश से बचिए, सारी चीजें ठीक रहेंगी, अभी एक-दो दिन। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है आपका। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि

ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा, यद्यपि कि कोई प्रॉब्लम नहीं है आपको। प्रेम-संतान का… में बहुत समीपता रहेगी। मतलब आपका प्रेम आपके समीप रहेगा और संतान वाले हैं तो संतान आपके समीप रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा, सर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान दें, यद्यपि कि कोई प्रॉब्लम नहीं है, फिर भी थोड़ा सा बुझा बुझा सा रहेगा। आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, प्रेम-संतान का साथ होगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा। हरी वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

प्रेम की स्थिति सुदृढ़ होगी, भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। और अगर जीवनसाथी वाले हैं, शादीशुदा हैं, तो नजदीकियां बढ़ेगी और चली आ रही प्रॉब्लम दूर होगी। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, नौकरी की स्थिति अच्छी है, जीवनसाथी की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। लाल

वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेस बना रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम की स्थिति मध्यम है, संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। घर में कुछ उत्सव संभव है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेग संतान का साथ, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभसमय। हरी वस्तु पास रखें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!