दुर्ग ब्रेकिंग: घरेलू विवाद के बाद पत्नी की मौत,आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार
पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई
– पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने किया था चूहे मारने की दवा का सेवा
– गंभीर हालत में उपचार हेतु अस्पताल में कराया गया था भर्ती, उपचार के दौरान हुई थी महिला की मृत्यु।
– मर्ग जांच में पति की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर शुरू की गई विवेचना।
–
– आरोपी पति के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई ।
– पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दिनांक 20.09.2026 को एसीसी कॉलोनी, जामुल निवासी अंजना शर्मा द्वारा अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद के चलते चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया गया था। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों द्वारा उन्हें उपचार हेतु श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 25.09.2026 को उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के पश्चात थाना जामुल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच की गई। मर्ग जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मृतिका के पति संजीव कुमार शर्मा द्वारा उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना पाए जाने पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 823/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना जामुल पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 29.10.2026 को आरोपी संजीव कुमार शर्मा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण में प्रारंभिक जांच के अनुसार पति-पत्नी के मध्य पारिवारिक विवाद होना सामने आया है। इसी विवाद के चलते महिला द्वारा चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी:-
संजीव कुमार शर्मा, उम्र 55 वर्ष, निवासी एमआईजी-78, जनता मार्केट के पास, पद्मनाभपुर, वर्तमान एसीसी कॉलोनी, जामुल, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
पारिवारिक विवाद अथवा घरेलू समस्याओं की स्थिति में आवेश में आकर कोई भी आत्मघाती कदम न उठाएं। आपसी विवादों का समाधान बातचीत, परामर्श एवं कानूनी सहायता के माध्यम से करने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, प्रताड़ना अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। आपकी सतर्कता एवं समय पर की गई पहल किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकती है।

