CG BREAKING: डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और Simpleभाषा के बीच एम.ओ.यू. (MoU) पर हस्ताक्षर
रायपुर, छत्तीसगढ़ – डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने विद्यार्थियों के कौशल विकास और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के समग्र शिक्षा के उद्देश्य को साकार करने के लिए Simpleभाषा संस्था के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया। यह समझौता महाविद्यालय के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने और उन्हें विभिन्न कौशलों में दक्ष बनाने के लिए किया गया है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अश्विनी महाजन ने बताया कि Simpleभाषा एक MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) में पंजीकृत संस्था है, जो विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। इस समझौते के तहत, विद्यार्थियों को नए कौशल सीखने के अवसर मिलेंगे, जिससे वे अपने भविष्य को और बेहतर बना सकेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. अल्पना देशपांडे और Simpleभाषा के संस्थापक डॉ. प्रतीक शर्मा भी उपस्थित थे। डॉ. अल्पना ने इस एम.ओ.यू. को विद्यार्थियों के लिए एक अवसर बताते हुए कहा कि इससे छात्रों को न केवल अकादमिक दृष्टिकोण से, बल्कि व्यावसायिक और सामाजिक कौशल में भी वृद्धि होगी। डॉ. प्रतीक शर्मा ने बताया कि यह साझेदारी विद्यार्थियों को उनकी क्षमता का पूर्ण उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी और उन्हें रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करेगी।

यह समझौता विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्य “समग्र शिक्षा” के साथ मेल खाता

