CG BREAKING: दुर्गा पंडाल मे अचानक लगीं आग…प्रतिमा खंडित
कवर्धा के भारत माता चौक स्थित दुर्गा पंडाल में आगजनी, प्रतिमा खंडित
कवर्धा, दिनांक: 26 सितम्बर 2025 कवर्धा जिले के भारत माता चौक स्थित भव्य दुर्गा पंडाल में बीती रात अचानक आग लग गई।

आग पंडाल के पीछे हिस्से में लगी, जिसकी चपेट में आने से मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

आगजनी की घटना में पंडाल का पिछला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है, जबकि सामने का हिस्सा सुरक्षित बच गया। हादसे के समय पंडाल में मौजूद चार भक्त समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आयोजन समिति और श्रद्धालु इस घटना से स्तब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि भारत माता चौक पर पहली बार आकर्षक एवं भव्य दुर्गा पंडाल का निर्माण किया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

