वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के सात अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। 27 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से उनकी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन का कहना है कि यह निर्णय विभागीय कार्यों के बेहतर संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!