Chhattisgarh Crime नौकरी के बहाने ले गए, डेढ़ लाख में बेच दिया! रायगढ़ में नाबालिग के साथ खौफनाक खेल

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग पीड़िता का सुरक्षित रेस्क्यू

 

डिजिटल डेस्क | दुर्ग |रायगढ़। मानव तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश तक फैले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

नौकरी के नाम पर झांसा
पीड़िता ने 11 अप्रैल को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि पारिवारिक तनाव के चलते वह 26 नवंबर 2025 को घर से बाहर थी। इसी दौरान उसकी एक परिचित युवती ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर रायगढ़ बुलाया, जहां उसे गिरोह के अन्य सदस्यों के संपर्क में लाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे मध्यप्रदेश के सागर जिले ले जाया गया।

डेढ़ लाख में सौदा, जबरन शादी
सागर जिले के एक गांव में आरोपी द्वारा पीड़िता का करीब डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर दिया गया। इसके बाद मंदिर में जबरन शादी कराई गई और पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। मौका मिलते ही पीड़िता ट्रेन के माध्यम से भागकर रायगढ़ लौट आई।

देह व्यापार में धकेला
रायगढ़ लौटने के बाद भी पीड़िता सुरक्षित नहीं थी। गिरोह की महिला सदस्य ने उसे अपने पास रखकर देह व्यापार में धकेल दिया और ग्राहकों के पास भेजकर उससे पैसे वसूले जाते रहे।

पुलिस की कार्रवाई और नेटवर्क का खुलासा
पुलिस ने एक बालिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। इसके बाद छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को मध्यप्रदेश भेजा गया।

मध्यप्रदेश से मुख्य आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर जिले में दबिश देकर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील दीक्षित को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

गिरफ्तार आरोपी:

  • सिरिन बानू उर्फ पूजा उर्फ बॉबी
  • बिंदिया रात्रे
  • मोह. दानिश उर्फ चीकू
  • सुनील दीक्षित
  • एक विधि से संघर्षरत बालिका

पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!