Holiday: गोवर्धन पूजा की छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में आगामी 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अवकाश परक्राम्य लिखित अधिनियम (Negotiable Instruments Act), 1881 की धारा 25 के अंतर्गत घोषित किया गया है। इस दिन सभी शासकीय कार्यालय, संस्थान एवं बैंकों में अवकाश रहेगा।

अधिसूचना पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अभिनाश चम्पावत के हस्ताक्षर हैं। शासन ने सभी विभागों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए।

गौरतलब है कि हर वर्ष दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जो इस बार मंगलवार, 21 अक्टूबर को पड़ेगा।


