दुर्ग में हड़कंप: अज्ञात बदमाशों ने एग रोल दुकान चलाने वाले दो युवकों को रात के अंधेरे में जबरन उठाकर किया अपहरण…..
स्थान: दुर्ग सुभाष चौक पर दो युवकों का अज्ञात बदमाशों द्वारा जबरन अपहरण, पुलिस कर रही जांच
दुर्ग जिले के सुभाष चौक पर गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ दो युवकों को अज्ञात लोगों ने जबरन वाहन में बिठाकर अपहरण कर लिया। घटना के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

भिलाई कैंप 1 स्थित सुभाष चौक पर शुभम एग रोल नामक दुकान के संचालक विष्णु शाह एवं शुभम शाह को अज्ञात बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे में कैद एक योजना के तहत घात लगाकर जबरन अपने वाहन में बैठाकर ले जाने की वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि अपराधी पहले से ही मौके की तलाश में बैठे थे, और जैसे ही अवसर मिला, दोनों युवकों को जबरन वाहन में बैठाकर ले गए। इस सनसनीखेज घटना के चलते इलाके में नागरिकों में भय व्याप्त है।
पुलिस अधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया, “अभियुक्तों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। वर्तमान में मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही अपहरणकर्ताओं का पता लगाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।”
हमारी अपील:
इस प्रकार की घटनाओं के प्रति नागरिक सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सुरक्षा आपका अधिकार है, सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी भी।
– जिला पुलिस दुर्ग

