सोना खरीदें या रुकें? अक्षय तृतीया से पहले बाजार ने बढ़ाई टेंशन

डिजिटल डेस्क | अक्षय तृतीया से पहले देश में सोने की मांग मजबूत बनी हुई है, हालांकि बढ़ती कीमतों के कारण आम ग्राहकों की भारी खरीदारी पर असर देखा जा रहा है। कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट कावेरी मोरे (Choice Broking) के अनुसार, बाजार में रुचि बनी हुई है, लेकिन ऊंचे दामों की वजह से खरीदारी सीमित हो गई है।

वहीं, मुंबई के एक बुलियन डीलर के मुताबिक, इस बार सोने-चांदी की खरीदारी अपेक्षाकृत कमजोर है और बाजार में त्योहार जैसा उत्साह नजर नहीं आ रहा है।

ग्लोबल स्तर पर चीन में सोने की मांग में कमी आई है, लेकिन वहां का केंद्रीय बैंक लगातार 17वें महीने सोने की खरीद कर रहा है, जो बुलियन में दीर्घकालिक भरोसे को दर्शाता है।

क्या अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना सही रहेगा?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतों में तेजी की रफ्तार धीमी पड़ सकती है, लेकिन मौजूदा सकारात्मक रुझान जारी रहने की संभावना है। केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और वैश्विक जियो-पॉलिटिकल तनाव के चलते सोना निवेश के लिहाज से अब भी आकर्षक बना हुआ है।

कीमतों का संभावित स्तर
टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार, यदि तेजी जारी रहती है तो सोना 1,55,000 रुपये और उसके बाद 1,70,000 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है। आने वाले समय में 1,81,000 रुपये का स्तर भी दोबारा देखने को मिल सकता है। वहीं, गिरावट की स्थिति में 1,36,200 रुपये पहला सपोर्ट और 1,27,500 रुपये मजबूत आधार माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर:
यह जानकारी विशेषज्ञों के विचारों और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!