राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा……

डिजिटल डेस्क | अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के नाम की घोषणा कर दी है। वायुसेना के पश्चिमी कमान के चीफ रह चुके एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है।

 

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति के बाद अब राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। उनकी नियुक्ति का निर्णय अयोध्या के मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

 

बैठक में ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आमंत्रित सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मंदिर से जुड़े प्रशासनिक और प्रबंधन कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

इसके अलावा ट्रस्ट ने तीन नए सदस्यों की नियुक्ति की भी घोषणा की है। इनमें अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडे, दिल्ली के महेश भागचंदका और अयोध्या की निर्मला यादव शामिल हैं।

 

ट्रस्ट के इस फैसले के बाद राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक एवं प्रबंधन कार्यों के संचालन को और व्यवस्थित किए जाने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!