Durg Breaking: चाय के पैसे मांगना पड़ा भारी! दुकान में चाय पी, फिर दिखाया चाकू—5,100 लूटकर फरार…
किराना दुकानदार को धमकाकर नगदी लूटने वाले 04 आरोपी को 24 घंटे के भीतर दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुरानी भिलाई पुलिस की त्वरित कार्यवाही
▪️ दुकान में चाय एवं अन्य सामान लेने के बाद पैसे मांगने पर आरोपीयों द्वारा दुकानदार से मारपीट एवं धमकी दी गई
▪️ आरोपीयों द्वारा धारदार हथियार दिखाकर दुकान के गल्ले से नगदी रकम लूटकर फरार हो गए थे
▪️ पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना कर 04 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया
▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपीयों को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
डिजिटल डेस्क | दुर्ग: प्रार्थी मेजर यादव, उम्र 58 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल द्वारा थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 04.05.2026 को सुबह लगभग 08:00 बजे आरोपीगण उसकी किराना दुकान में आए तथा चाय, पानी बोतल, गुटखा एवं सिगरेट लेने के बाद पैसे मांगने पर विवाद करने लगे। इसी दौरान आरोपी श्याम रेड्डी द्वारा धारदार हथियार दिखाकर प्रार्थी को डराया-धमकाया गया तथा अन्य आरोपीयों के साथ मिलकर दुकान के गल्ले में रखे नगदी रकम 5,100 रुपये जबरदस्ती निकालकर लूट लिये गए। घटना के दौरान प्रार्थी जान बचाकर मौके से भाग गया।
मामले में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीयों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। आरोपीयों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण :
सामान एवं चाय का पैसा मांगने पर आरोपीयों द्वारा विवाद कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
▪️ घटनास्थल :
किराना दुकान, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, थाना जामुल क्षेत्र
▪️ आरोपी का नाम :
1. धनराज निर्मलकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी खुर्सीपार
2. विराज, उम्र 18 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास खुर्सीपार
3. श्याम रेड्डी, उम्र 25 वर्ष, निवासी जोन-2 खुर्सीपार
4. प्रहलाद बंजारे, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिनीमाता नगर खुर्सीपार
▪️ जप्त सामग्री :
1. घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार
2. नगदी रकम संबंधी साक्ष्य
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित विवेचना एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मारपीट अथवा लूट संबंधी सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

