CG BREAKING: दुर्ग-भिलाई नगर क्षेत्र में घटित चोरी के मामलो का खुलासा, 10 लाख रूपये की मशरूका बरामद

▪️ अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को दुर्ग पुलिस ने धर दबोचा ।

▪️दुर्ग-भिलाई नगर क्षेत्र में घटित चोरी के मामलो का खुलासा।

▪️ थाना सुपेला, भिलाई नगर क्षेत्र में की गयी थी चोरी।

▪️ पुलगांव क्षेत्र में की गयी थी आरक्षक पर कार चढ़ाने की कोशिश ।

▪️आरोपियों द्वारा कार से घूम-घूम कर वॉकी-टॉकी से बातचीत कर सूने मकान में चोरी की घटना को देते थे अंजाम।

▪️आरोपी के कब्जे से चोरी गई मशरूका, नगदी रकम बरामद।

▪️तकरीबन 10 लाख रूपये की मशरूका बरामद।

▪️ आरोपियों के विरूद्ध म.प्र., महाराष्ट्र एवं राजस्थान राज्य में करीबन 35 मामलें दर्ज है।

▪️03 आरोपी के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही।

▪️एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना पुलगांव की संयुक्त कार्यवाही।

जिले में लगातार घटित हो रही नकबजनी की घटनाओं को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा माल मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अभिषेक झा (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) सुश्री ऋचा मिश्रा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) श्री सत्यप्रकाश तिवारी (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री हेमप्रकाश नायक (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं एण्टी क्राईम सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय एवं थाना प्रभारी पुलगांव पुष्पेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थानों की एक संयुक्त

टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों

से पूछताछ एवं जिले में नाकाबंदी कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे। घटना स्थल के आस-पास एवं आने-जाने वाले मार्गों में लगे सीसीटीव्ही का फूटेज संकलित कर सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया जिसमें घटना स्थलो के आस-पास अलग-अलग समय पर संदिग्ध सिल्वर रंग की कार में 03 व्यक्ति की उपस्थिति परिलक्षित हुई। जिसके आधार पर उक्त सिल्वर रंग की कार की पत्तासाजी हेतु तत्काल नाकेबंदी का पॉईंट लगाया गया था पतासाजी के दौरान दिनांक 07.04.2024 को नाकाबंदी पॉईंट पुलगांव नाला के पास एक सिल्वर रंग की कार को आते देख नाका पॉईंट पर रोका गया जिसमें से एक संदिग्ध व्यक्ति गाड़ी से बाहर निकलकर डियूटी पर लगे आरक्षक पर लोहे की राड से जानलेवा हमला किया जिसे देखकर डियूटी स्थल पर लगे अन्य कर्मचारी कार की ओर दौड़े जबतक वह व्यक्ति कार में बैठकर अपने अन्य साथियों के साथ जाने लगा जिसे देखकर आरक्षक के द्वारा अपने मोटर सायकल से पीछा करने के लिये जैसे ही प्रयास किया उस सिल्वर रंग की कार में सवार व्यक्तियों के द्वारा आरक्षक पर फिर से वाहन को तेज गति से पीछे कर मोटर सायकल पर चढ़ा दिया, जिससे आरक्षक गिर गया वाहन चालक के द्वारा हत्या करने की नियत से कार को पीछे करके दोबारा मोटर सायकल पर चढ़ाया और फरार हो गया, उक्त वाहन चालक एवं उसमें सवार व्यक्तियों के विरूद्ध थाना पुलगांव में अपराध पंजीबद्ध कर वाहन की पतासाजी हेतु नाकाबंदी का पॉईंट लगाया गया था कि दिनांक 08.04.2024 को सिल्वर रंग की कार को पुलगांव चौक में एमसीपी के दौरान एसीसीयू के कर्मचारियों के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया, प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करते रहे किंतु सतत् तथ्यात्मक पूछताछ करने पर नकबजनी की घटना को अंजाम देना और फरार होने के दौरान नाकाबंदी में पुलिस के द्वारा रोके जाने पर हत्या करने की नियत से लोहे के राड से वार करना एवं कार से ठोकर मारकर जानलेवा हमला करने की बात को स्वीकार किये। आरोपियों से पूछताछ एवं कथन लेने पर बताये कि दिनांक 04.04.2024 को भोपाल म.प्र. से 03 लोग सिल्वर रंग की मारूति कार से रायपुर एवं दुर्ग चोरी करने के लिये निकले थे दिनांक 05.04.2024 को शाम करीबन 06 बजे रायपुर पहुंच कर रायपुर क्षेत्र का भ्रमण कर शाम करीब 7 से 8 के मध्य सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी कर नगद रकम एवं सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये आरोपियों के द्वारा रायपुर हाईवे किनारे गाड़ी रोकर कर विश्राम किये एवं सुबह होते ही मुख्य मार्ग से होते हुये दुर्ग अंतर्गत 02 सूने मकान में 12 बजे से आकर सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत 04 सूने मकान एवं भिलाई नगर थाना लेकर शाम 07 बजे तक 06 घरों में ताला तोड़ने की घटना कर कैश एवं सोने-बांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई मशरूका जुमला कीमती तकरीबन 10 लाख रूपये बरामद कर जप्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम सायबर यूनिट से प्र.आर. प्रदीप सिंह, चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक जी रवि, चित्रसेन साहू, धीरेन्द्र यादव, राजकुमार चंद्रा, सनत भारती, शीकत हयात खान, फारूख खान, कोमल राजपुत, तिलेश्वर राठौर, विक्रांत कुमार, नरेन्द्र सहारे की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध अपराध

1-थाना सुपेलाअप.क.- 406/2024, धारा 454, 380 भादवि

2-थाना सुपेला अप.क्र. 408/2024, घारा 454, 380 भादवि
3-थाना सुपेला अप.क. 417/2024, धारा 454, 380 भादवि

4-थाना भिलाई नगर-अप.क.-172/2024, घारा 457, 380 भादवि

5- थाना पुलगांव अप.क्र.- 200/2024, धारा 186, 353, 427, 307 भादवि

जप्त मशरूका
लगभग 10 लाख रूपये एवं स्वीफ्ट कार

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Durg Range

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!