दुर्ग में बड़ी चोरी: सूने घर से जेवर–नकदी मिलाकर ₹1.80 लाख का सामान पार

जामुल थाना, दुर्ग दुर्ग जिले के कैलाश नगर में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए के सोने–चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। चोरी उस वक्त हुई जब घर में रहने वाले दोनों भाई अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे।

5 दिनों तक खाली पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने भीतर प्रवेश किया। मुख्य गेट का ताला टंगिया से तोड़ा गया, वहीं अंदर कमरों की आलमारियों के लॉक उखाड़कर कीमती सामान निकाल लिया। चोर बच्चों की गुल्लक तक नहीं छोड़कर पैसे निकाल ले गए।

राहुल गुप्ता और राजकुमार गुप्ता—दोनों भाइयों के घरों से सोने-चांदी के जेवर, पायल, चांदी की चैनें, सिक्के और कुल मिलाकर ₹1.80 लाख से अधिक का सामान पार हुआ। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो से अधिक संदिग्ध चोरों के फुटेज दिखाई दिए हैं।
मामले में जामुल थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!