दुर्ग ब्रेकिंग: एसआरआई टीम द्वारा दुर्ग के पांच ब्लॉकों में मतदाता सत्यापन का निरीक्षण

एस आर आई को लेकर दुर्ग शहर के पांच ब्लॉकों के वार्डों में बूथ लेवल पर कांग्रेस पार्टी के बी एल ए के साथ घर-घर जाकर मतदाता पूर्ण निरीक्षण कार्य का अवलोकन दुर्ग शहर विधानसभा एस आर आई प्रभारी श्री दीपक दुबे जी, (महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी) एवं दुर्ग लोकसभा समन्वयक व एस आई आर प्रभारी श्री राजेंद्र साहू जी, के द्वारा किया जा रहा है l

प्रभारी श्री दीपक दुबे जी द्वारा दुर्ग शहर कांग्रेस के सभी बी एल ए को सख्त निर्देश देते हुए सभी बूथ पर कोई भी मतदाताओं का नाम सूची में ना छूटे एवं फॉर्म 06भरकर नए मतदाताओं का नाम भी जोड़े l इसी तरह कल पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत वार्डों में बूथ कार्यकर्ता बी एल ए के साथ घर-घर जाकर मतदाता पूर्ण निरीक्षण कार्य का अवलोकन करेंगे l

 

इस अवलोकन कार्यक्रम में सहभागिता के रूप में

पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले मध्य ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, परमजीत सिंह, राय सिंह ढिकोला, राकेश यादव महीप सिंह भुवल, विनोद सेन, केशव सिंहा, सुनीत घोष, खुर्शीद अहमद, अनूप वर्मा, राकेश साहू, हेमंत तिवारी, श्रद्धा सोनी, अशोक मेहरा, संघर्ष हीरवर्कर, संजय बत्रा मनोज सिन्हा, मुख्य रूप से उपस्थित रहे है l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!