“भारत पहुंचा मौत का वायरस?” अफ्रीका में तबाही मचाने वाले इबोला ने बढ़ाई टेंशन, भारत में महिला क्वारंटीन, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में तबाही मचाने वाला खतरनाक इबोला वायरस अब भारत तक पहुंचने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक युगांडा से भारत आई एक महिला में इबोला जैसे गंभीर लक्षण पाए गए हैं। महिला को फिलहाल मेडिकल सुविधा में क्वारंटीन कर निगरानी में रखा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार इबोला वायरस को दुनिया के सबसे घातक वायरसों में से एक माना जाता है। इससे संक्रमित मरीजों में मृत्यु दर 50 से 90 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जो इसे कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक बनाता है।

जानकारी के मुताबिक डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिणी सूडान जैसे देशों में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत इबोला संक्रमण से हो चुकी है, जबकि हजारों मामले सामने आए हैं।

कैसे फैलता है इबोला?
इबोला एक गंभीर और संक्रामक वायरल बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थ जैसे खून, लार, पसीना आदि के सीधे संपर्क में आने से फैलती है। यह बीमारी गंभीर रक्तस्राव, हेमोरेजिक बुखार और शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। फिलहाल इसका कोई पूर्ण इलाज या प्रभावी टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे बेहद जानलेवा माना जाता है।

भारत सरकार अलर्ट
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने नागरिकों को प्रभावित देशों की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Jagat Prakash Nadda ने हाल ही में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भी एयरलाइंस के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है। साथ ही फ्लाइट के दौरान स्वास्थ्य संबंधी अनाउंसमेंट और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!