CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट…. मेन्स की तारीख आगे बढ़ी! अब जून में होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/रायपुर: Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की संशोधित समय सारिणी जारी कर दी है। पूर्व में यह परीक्षा 16, 17, 18 एवं 19 मई 2026 को आयोजित की जानी प्रस्तावित थी, किन्तु प्रशासनिक कारणों से अब परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया गया है।

नई समय सारिणी के अनुसार, राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 अब 06, 07, 08 एवं 09 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा प्रदेश के पांच जिला मुख्यालयों—अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं रायपुर—में संपन्न होगी। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नवीन तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें तथा आगामी निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!